लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः विधायकों के इस्तीफे से भड़की कांग्रेस, कहा- हॉर्स ट्रेडिंग का प्रतीक बन गई है बीजेपी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 6, 2019 20:31 IST

कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के 11 विधायकों के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में खरीद-फरोख्त का प्रतीक बन गई है।

Open in App

कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के 11 विधायकों के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में खरीद-फरोख्त का प्रतीक बन गई है। सुरजेवाला ने अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में भी सरकार गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को नीचा करने का बीजेपी का प्रयास सफल नहीं होगा।

बीजेपी का इनकार

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने खरीद-फरोख्त के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि अगली सरकार के लिए हम संवैधानिक प्रावधानों को देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में चुनाव से जनता पर बोझ पड़ता है और राज्य चुनावों के लिए तैयार नहीं है।

बीजेपी नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि विधायक इस गठबंधन से बाहर आना चाहते हैं। विधायकों को लगता है कि ये सरकार उनके राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के लिए अच्छी नहीं है। इसीलिए ये इस्तीफे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल हमें बुलाते हैं तो हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हम सबसे बड़ी पार्टी हैं।

कर्नाटक में सियासी संकट

एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन के 11 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया। जब विधायक अपना इस्तीफा देने के लिए वहां गए तो विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार अपने कार्यालय में नहीं थे। उन्होंने बताया कि रविवार को छुट्टी और सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने की वजह से मंगलवार को इस्तीफे पर विचार किया जाएगा।

इस्तीफा सौंपने के बाद विधायक राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे। इस बीच अंतिम प्रयास के तौर पर, कांग्रेस के संकट मोचक और मंत्री डी के शिवकुमार ने विधायकों से मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने की आशंका जताई थी।

कर्नाटक विधानसभा का गणित

224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल स्पीकर के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है। इसमें वे विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है, चूंकि उनके इस्तीफे स्पीकर द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं। सदन में भाजपा के 105 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण