लाइव न्यूज़ :

महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ रामलीला मैदान में आज कांग्रेस का हल्ला बोल, दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 07:26 IST

कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है। रैली में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर कांग्रेस हमला करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की आज रैली, पार्टी के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल।सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की 3,500 किलोमीटर की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से पहले हो रही है रैली।विदेश से शनिवार को लौटे राहुल गांधी भी होंगे रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल।

नयी दिल्ली: कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए एक रैली करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल’’ रैली को संबोधित करेंगे।

इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

दिल्ली में ये रास्ते आज होंगे बंद

दिल्ली में कांग्रेस की रैली को देखते पुलिस ने कहा है कि रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यातायात परामर्श भी जारी किया है, जिसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों को सूचना दी गई है। 

पुलिस के अनुसार रैली स्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और मैदान के प्रवेश बिंदुओं पर ‘मेटल डिटेक्टर’ भी लगाए जाएंगे।

इस बीच दिल्ली में रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, विवेकानंद मार्ग (दोनों तरफ), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट के आसपास गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट से आसफ अली रोड और कमला मार्केट की ओर डीडीयू-मिंटो रोड रेड लाइट प्वाइंट बंद रहेगा।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नहीं लेंगी हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी शनिवार को भारत लौटे और दोनों विशाल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए।

दूसरी ओर पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद भी जम्मू के सैनिक फार्म में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अपने त्याग पत्र में कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करने वाले आजाद रविवार को अपना हमला और तेज कर सकते हैं।

हालांकि, कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक बयानों को सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर शुरू की गई ‘‘ध्यान भटकाने की रणनीति’’ करार दिया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष