लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के बयान पर बिफरी कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां, पद्म पुरस्कार वापस लेने की मांग

By शीलेष शर्मा | Updated: November 12, 2021 18:17 IST

कंगना रनौत के बयान पर कई विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। विपक्षी पार्टियां कंगना को दिए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के बयान पर बड़ा विवाद, कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार वापस लेने की मांग की।कंगना ने एक इंटरव्यू में भारत की आजादी को भीख बताया था और कहा कि असली आजादी 2014 में मिली।

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के भारत की आजादी को भीख बताने को लेकर सोशल मीडिया के बाद अब राजनीतिक हलकों में भी हंगामा खड़ा हो गया है। कांग्रेस, सपा, बसपा, टीएमसी सहित तमाम गैर भाजपा दलों ने कंगना की कड़ी आलोचना की है। साथ ही सरकार पर दवाब बनाते हुए मांग की कि कंगना को दिया गया पद्म पुरस्कार वापस लिया जाए। पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने राष्ट्रपति को टैग कर एक के बाद एक ट्वीट किया, 'निंदनीय और पूरे देश को चौंकाने वाला। कंगना रनौत का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल जैसे साहसी स्वतंत्रता सेनानियों और सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और कई अन्य क्रांतिकारियों के बलिदान का अपमान करता है।'

उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा, 'रनौत को दिया गया पद्म पुरस्कार तुरंत वापस लेना चाहिए। इस तरह के पुरस्कार देने से पहले मानसिक मनोचिकित्सीय मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे व्यक्ति राष्ट्र और उसके नायकों का अपमान न करें।' 

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'आजादी के 75वें साल में आजादी के रणबांकुरों का अपमान और गांधी-नेहरू-पटेल-बोस-भगत सिंह और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष व बलिदान वो नहीं समझ सकते जो 'अंग्रेज के पिट्ठू' थे। इसीलिए Z सुरक्षा और पद्मश्री प्राप्त अनुयायियों को आजादी संग्राम को बदनाम करने की सुपारी दी है।' 

पार्टी का सीधा हमला भाजपा और मोदी सरकार पर था। भाजपा ने जहां चुप्पी साध ली है तो भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ जा कर ट्वीट किया जिसमें कंगना के ट्वीट को उन्होंने देशद्रोह या पागलपन बताया। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कंगना को दिये पद्म पुरस्कार को वापस लिए जाने की मांग उठाई जबकि मायावती ने इसे आज़ादी के आंदोलन का अपमान बताया। 

टॅग्स :कंगना रनौतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह