लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सौदे में देशहित को लगाया दांव पर

By भाषा | Updated: September 2, 2018 16:42 IST

कपिल सिब्बल ने भी राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि फ्रांस के साथ 36 लड़ाकू विमानों के सौदे के इस कथित घोटाले को लेकर भारत सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

Open in App

मथुरा, 2 सितंबर:  अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यहां कहा कि मोदी सरकार ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद सौदे में देशहित को पूरी तरह से दाँव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक तरफ यह सौदा पिछली तय शर्तों से कहीं ज्यादा मूल्य पर किया है। वहीं दूसरी ओर इन जहाजों की देखरेख का ठेका दशकों का अनुभव रखने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी को दरकिनार कर महज 12 दिन पुरानी कंपनी को दे दिया है। इस पूरे मामले में सिर्फ एक उद्योगपति मित्र के लाभ पहुँचाने की काम किया गया है।

उन्होंने कहा, "मेक इन इण्डिया की दुहाई देने वाली मोदी सरकार ने यह ठेका देश में हवाई जहाज बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को न देकर अंबानी की गैर अनुभवी कंपनी को देना सही समझा। जो सरकार द्वारा सीधे तौर पर किए गए पक्षपात को सिद्ध करने के लिए काफी है।"  कांग्रेस नेता ने कहा, "केवल इतना ही नहीं, संप्रग सरकार ने इन विमानों के लिए जो कीमत फ्रांस सरकार से तय की थी, उनसे तीन गुना ज्यादा कीमत पर यह डील कर देश की जनता को धोखा दिया है, उसके विश्वास को तोड़ा है। इस सरकार ने इन जहाजों की मरम्मत आदि कार्यों का जिम्मा अंबानी को देकर उन्हें लाभ पहुँचाने का काम किया है।" 

चतुर्वेदी ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनावों में जनता मोदी को इसका जवाब जरूर देगी। 2019 के चुनावों मे कांग्रेस मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, कमजोर आर्थिक नीति, बढ़ती बेरोजगारी और निरंतर घटते आय के साधन, जनता से जुड़े मूल मुद्दों को भरमाने के प्रयास जैसे विषयों को पूरी शिद्दत से उठाएगी।"  इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सोहनलाल सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबाद हुसैन व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी उपस्थित रहे।

वहीं, कपिल सिब्बल ने भी राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि फ्रांस के साथ 36 लड़ाकू विमानों के सौदे के इस कथित घोटाले को लेकर भारत सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राफेल सौदा बहुत बड़ा घोटाला है जिसका मोदी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यह सौदा विमान खरीदी के तय प्रावधानों को नजरअंदाज करते हुए किया गया। इस सौदे से पहले विदेश मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय तक को भरोसे में नहीं लिया गया।" 

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप