लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में धमाकेदार जीत पर बोली कांग्रेस, 'जनता ने राहुल गांधी के शब्दों पर जताया भरोसा'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 11, 2018 18:17 IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करती दिख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया और कांग्रेस पार्टी की आगे की रणनीति तय की।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने जोरदार वापसी की है, तो मिजोरम में 10 साल से सत्ता में रही कांग्रेस से मिजो नेशनल फ्रंट ने कुर्सी छीन चुकी है। तीन बड़े हिंदी प्रदेशों में कांग्रेस के जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनता ने राहुल गांधी पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ेंः- Election Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए झटका, जानें पांच राज्यों की सटीक स्थिति

जीत के बाद राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बातेंः-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा कि हम विनम्रता पूर्व जनादेश स्वीकार करते हैं। लोगों ने हमें अधिकार नहीं, जिम्मेदारी दी है। उन्होंने हमारे मैनिफेस्टो पर भरोसा जताया है। लोगों ने राहुल गांधी के शब्दों पर भरोसा किया और हमें एजेंडा दिया है, जिसे हम स्वीकार करते हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि ये ग्रांड विक्टरी है। हम तीन राज्यों में सरकार बना रहे हैं इससे बेहतर क्या होगा। जिस तरह से राहुल गांधी ने गुजरात में अमित शाह और नरेंद्र मोदी का सामना किया इससे कांग्रेस का ग्राफ बढ़ता चला गया।

अविनाश पांडेय ने कहा कि कल विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद वेणुगोपाल जी और मैं खुद उनसे मिलेंगे। इसके बाद विधायकों के मतों को हाई कमान को सौंपा जाएगा और इसके बाद ही मुख्यमंत्री पद के नाम पर मुहर लग सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी रही इसलिए उसे जनता का साथ मिला है। बघेल ने कहा कि हाईकमान जो भी तय करेगा आगे वह वही काम करेंगे।

मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर बघेल ने कहा कि यह प्रश्न और विषय हाईकमान का है। हाई कमान ने मुझे जिम्मेदारी दी थी कि कांग्रेस का संगठन मजबूत करना है और 2018 का चुनाव जीतना है और सब लोगों को साथ लेकर चलने का जिसके कारण यह जीत हासिल हुई है। अब आगे जो भी जिम्मेदारी देनी है वह हाई कमान को तय करनी है। हाई कमान का जो भी आदेश होगा वह उस अनुरूप काम करेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधीराजस्‍थान चुनावमध्य प्रदेश चुनावतेलंगाना चुनावमिज़ोरम चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी