लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धाजंलि देने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- जेटली के चाहने वाले विभिन्न दल और हर वर्ग में थे

By भाषा | Updated: August 25, 2019 05:13 IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''जेटली जी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।'' इससे पहले उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा , ''जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, संसद सदस्य और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि जेटली के चाहने वाले एवं मित्र विभिन्न राजनीतिक दलों और हर वर्ग में थे। सोनिया ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया।

उन्होंने कहा, ''मुझे आपके प्रिय पति अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जेटली जी वह व्यक्ति थे जिनके दलगत राजनीति से इतर जीवन के हर तबके में मित्र और चाहने वाले थे। '' उन्होंने कहा, ''कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और उच्चतम न्यायालय के वकील के तौर पर उनकी बौद्धिक क्षमता, योग्यता और संवाद कौशल सर्वविदित है।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''जेटली जी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।'' इससे पहले उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा , ''जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, संसद सदस्य और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की।

सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।'' जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था। 

टॅग्स :सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस