राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया तानाशाह, कहा- हमें डराया धमकाया जा रहा है

By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 17, 2018 11:54 AM2018-05-17T11:54:54+5:302018-05-17T12:18:08+5:30

कर्नाटक चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही सरकार है। बीजेपी नहीं चाहती कि इस देश में गरीबों की आवाज, दलितों की आवाज ऊपर आऐं।

congress president Rahul Gandhi's first rally after Karnataka elections in raipur chhattisgarh | राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया तानाशाह, कहा- हमें डराया धमकाया जा रहा है

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया तानाशाह, कहा- हमें डराया धमकाया जा रहा है

रायपुर, 17 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजधानी रायपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने येदियुरप्पा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जा रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा तानाशाही सरकार में होता है। बीजेपी नहीं चाहती कि इस देश में गरीबों की आवाज, दलितों की आवाज ऊपर आऐं।

यह भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा बने कर्नाटक के सीएम, शपथ ग्रहण से 16 मिनट पहले राहुल ने किया ये ट्वीट

मोदी सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमें डराया धमकाया जा रहा है। बीजेपी शासित राज्यों में में महिलाओं और गरीबों को दबाया जा रहा है। उनके (बीजेपी) मुताबिक महिलाओं का काम सिर्फ पुरुषों के लिए खाना बनाना है। इसलिए वो महिलाओं और गरीबों को दबा कर रखना चाहते हैं। 

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी के मुताबिक दलितों का काम सफाई करना है। बीजेपी नहीं चाहती कि गरीब लोग आवाज उठाए। प्रेस के लोग भी डरते हैं कि कोई मार के न चला जाए। बता दें कि राहुल गांधी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कर्नाटक चुनाव के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी किसी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर में इस रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आज (गुरवार) दोपहर में सरगुजा जिले के सीतापुर में किसानों और आदिवासियों की एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा राहुल गांधी बिलासपुर जिले में आदिवासियों की एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा के गुरुवार (17 मई) सुबह नौ बजे शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला करते हुए कहा है कि भारत लोकतंत्र की हार पर मातम मनाएगा।



राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह 8.44 पर ट्वीट किया, "बहुमत का आंकड़ा न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने की बीजेपी की जिद अतार्किक है। ये संविधान का मजाक उड़ाना है। आज सुबह बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मनाएगी। भारत लोकतंत्र के हार का मातम मनाएगा।" 

Web Title: congress president Rahul Gandhi's first rally after Karnataka elections in raipur chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे