लाइव न्यूज़ :

छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी- कांग्रेस सरकार आई तो अर्धसैनिक बल के जवानों को मिलेगा शहीद का दर्जा

By स्वाति सिंह | Updated: February 23, 2019 14:03 IST

इस दौरान राहुल एक अलग अंदाज में नजर आए।वह छात्रों के बीच जींस-टीशर्ट और हाफ जैकेट में पहुंचे। राहुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल लोगों ने संस्थाओं को लेकर एक विचारधारा बैठा रखा है।

Open in App

काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे।इस कार्यक्रम में छात्रों ने देश में शिक्षा की स्थिति को लेकर राहुल से सवाल पूछे। इसकी शुरूआत  पुलवामा के शहीदों के श्रद्धांजली और राष्ट्रगान से शुरू की गई।

इस दौरान राहुल एक अलग अंदाज में नजर आए। वह छात्रों के बीच जींस-टीशर्ट और हाफ जैकेट में पहुंचे। राहुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल लोगों ने संस्थाओं को लेकर एक विचारधारा बैठा रखा है।

राहुल गांधी ने कहा 'आज विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर एक संगठन की विचारधारा के लोग बैठाये जा रहे हैं। वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली उनका औजार बन जाए'। हमारा मानना है कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करनी चाहिए'।

एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा 'आजकल देश में सारे काम 15 से 20 लोगों को ध्यान में रखकर ही किया जा रहा है।' उन्होंने कहा 'हम चाहते हैं कि देश का कोई भी राज्य अपने बजट का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा शिक्षा पर खर्च करे। राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'आप देख सकते हैं कि हमारी सरकार के बाद शिक्षा के बजट में कमी आई है। बीजेपी सोचती है कि आप निजिकरण से शिक्षा में प्रगति ला सकते हैं। लेकिन हम इसमें विश्वास नहीं करते।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिरुपति से शुक्रवार को ही लौटे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वह समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं और उनसे जुड़े मुद्दों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। 

शुक्रवार को वह आंध्र प्रदेश के तिरूमला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पर्वतीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने तारका रामा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। तिरुपति में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने के आश्वासन से मुकरने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य को विशेष दर्जा देगी।

कृषि रिण माफी पर गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस संबंध में किये गये वादे को पूरा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी देश में सबसे शक्तिशाली उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकते हैं और कर्ज माफी दे सकते हैं लेकिन किसानों का रिण माफ नहीं कर सकते।’’ 

गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में आए या नहीं, लेकिन केंद्र की सत्ता में आई तो विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील