लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 'आप' के बढ़ते प्रभाव की वजह से कांग्रेस को खेलना पड़ा 'दलित कार्ड'! उत्तराखंड से भी उठी मांग

By हरीश गुप्ता | Updated: September 22, 2021 07:41 IST

हाल में एक सर्वेक्षण के अनुसार उत्तराखंड में जहां कांग्रेस का 19 प्रतिशत वोटरों पर प्रभाव है, वहीं आप तेजी से जनाधार बढ़ा रही है। आप की पहुंच अब करीब 18 प्रतिशत वोटरों तक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के लिए सीएम के रूप में दलित चेहरा चाहते हैं हरीश रावत।उत्तराखंड में 18 प्रतिशत वोटर दलित समुदाय से हैं, 'आप' तेजी से बढ़ा रही है अपना प्रभाव।रावत फिलहाल पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं और गेमचेंजर के रूप में उभरे हैं।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में बढ़ते प्रभाव का असर है कि कांग्रेस को दलित कार्ड खेलना पड़ा है। चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में दलित नेता को पंजाब का सीएम बनाने के बाद अब उत्तराखंड से भी ऐसी ही मांगे उठने लगी हैं। यहां भी किसी दलित को राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग जोर-शोर से की जा रही है।

पंजाब में यदि 34 प्रतिशत दलित वोटर हैं तो उत्तराखंड में भी आंकड़ा कम नहीं है। यहां 18 प्रतिशत वोटर दलित समुदाय से हैं। इसी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्वयं उतरने का ऐलान करते हुए सार्वजनिक तौर पर किसी दलित को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस के पास प्रमुख दलित चेहरा नहीं

वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ठाकुर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। राज्य में पिछले तीन मुख्यमंत्री इसी समुदाय से् संबंधित थे। हरीश रावत जो स्वयं ठाकुर हैं, 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे।

हालांकि, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। रावत ने यह जानते हुए भी कि कांग्रेस के पास राज्य में प्रमुख दलित चेहरा नहीं है, यह कार्ड खेला है।

इसे दलितों को कांग्रेस के करीब लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान जान गया है कि उत्तराखंड में आप तेजी से कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर रही है।

रावत फिलहाल पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। वे गेमचेंजर के रूप में उभऱे हैं। अमरिंदर सिंह के बदले रातों-रात राज्य में दलित चेहरे को मुख्यमंत्री की कु्र्सी पर बिठा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

सत्ता विरोधी लहर से जूझ सकती है भाजपा

हाल में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार उत्तराखंड में जहां कांग्रेस का 19 प्रतिशत वोटरों पर प्रभाव है, वहीं आप तेजी से जनाधार बढ़ा रही है। उसकी पहुंच अब करीब 18 प्रतिशत वोटरों तक हो गई है।

राज्य की भाजपा नीत सरकार की पकड़ भले ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन चुनाव में पार्टी को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। इसकी मुख्य वजह महामारी से निपटने में नाकामी तथा चार महीने के भीतर दो मुख्यमंत्रियों को बदल देना है।

टॅग्स :कांग्रेसCharanjit Singh Channiहरीश रावतउत्तराखण्डपंजाब कांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप