लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नहीं लड़ेगी राज्य में बीडीसी चुनाव, बहिष्कार का किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2019 13:40 IST

जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव 24 अक्टूबर को होने हैं। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 अक्टूबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला कियाजम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव 24 अक्टूबर को हैं, नामांकन का आज आखिरी दिन

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में इसी महीने होने वाले ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को पत्रकारों के सामने इसकी घोषणा की। मीर ने चुनाव का बहिष्कार करने के फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि ये चुनाव केवल एक पार्टी के लिए कराया जा रहा है।

मीर ने कहा कि अभी भी उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद रखा गया है। साथ ही उनके कई नेताओं को जम्मू से कश्मीर में नहीं जाने दिया जा रहा है। मीर के अनुसार उनकी पार्टी चुनाव में हिस्सा लेना चाहती थी लेकिन केंद्र सरकार ने बीजेपी को छोड़ सभी पार्टियों के नेताओं के लिए ऐसे हालात बना दिये हैं कि वे अपने ही लोगों के बीच नहीं जा सकते और न ही प्रचार कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर के 316 ब्लाकों में ब्लॉक विकास परिषदों के अध्यक्षों के चुनाव के अधिसूचना इसी महीने की शुरुआत को जारी की गई थी। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद तनाव भरे माहौल के बीच ये चुनाव होने हैं। दूसरी ओर, बीजेपी घोषणा कर चुकी है कि वह इस चुनाव में 280 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 

बीडीसी चुनाव 24 अक्टूबर को होने हैं। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज यानी नौ अक्टूबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 11 अक्टूबर है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब