लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नहीं मांगेगी नेता विपक्ष का पद, कहा- 'लोकसभा में कम है हमारी संख्या, नहीं करेंगे कोई मांग'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 16:27 IST

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2019 में 52 सीटें मिली हैं, पिछली लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के सिर्फ 44 सांसद थे, इसलिए पार्टी को नेता विपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देनेता विपक्ष के लिए जरूरी संख्या से कम सांसद होने के कारण कांग्रेस इसका दावा पेश नहीं करेगी। कांग्रेस संसदीय पार्टी की दिल्ली में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अध्यक्ष चुन लिया गया है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद ये साफ कर चुकी है कि लोकसभा में उनके सांसदों की संख्या काफी कम है इसलिए वो नेता विपक्ष की मांग नहीं करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण सरकार की तरफ से हम ऐसी कोई मांग नहीं करेंगे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, 'यह सामान्य व्यवस्था है कि कुल सांसद संख्या में से 10 फीसदी सीटें किसी एक पार्टी के पास होनी चाहिए, उसके बाद ही नेता विपक्ष का दर्जा मिल सकता है। संख्या बल के लिहाज से हमारी सीटें 2 कम हैं। हालांकि, यह बहुत कुछ सरकार पर भी निर्भर करता है कि क्या वह संख्या बल कम होने पर भी किसी एक पार्टी को मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर दर्जा देना चाहते हैं या नहीं।' 

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2019 में 52 सीटें मिली हैं, पिछली लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के सिर्फ 44 सांसद थे, इसलिए पार्टी को नेता विपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया था। इस बार भी नेता विपक्ष के लिए जरूरी संख्या से कम सांसद होने के कारण कांग्रेस इसका दावा पेश नहीं करेगी। 

शनिवार( 1 जून) को कांग्रेस संसदीय पार्टी की दिल्ली में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन किए जाने की खबर मिल रही है। माना जा रहा था कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े रहते हैं तो उन्हें लोकसभा का नेता चुना जा सकता है। लेकिन फिलहाल सोनिया गांधी इस पद पर बनी रहेंगी। राहुल गांधी के भविष्य पर संशय बरकरार है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया