लाइव न्यूज़ :

RSS के गढ़ नागपुर में जिला परिषद का चुनाव हारी बीजेपी, कांग्रेस ने कसा तंज- देश का मूड सच में बदल रहा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 02:15 IST

नागपुर में जिला परिषद चुनाव: पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 57 सीटें, राकांपा ने 21, भाजपा ने 25, शिवसेना ने सात और निर्दलीयों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस दोनों ही नागपुर इलाके से आते हैं। कांग्रेस पार्टी की इस जीत के बाद पार्टी के नेता मुकुल वासनिक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

कांग्रेस और राकांपा गठबंधन ने बुधवार (8 जनवरी) को नागपुर में जिला परिषद की 58 सीटों में से 40 सीटें जीत ली और सत्ताधारी भाजपा को जिला परिषद से हटा दिया। कांग्रेस ने 30 सीटें जबकि राकांपा ने 10 सीटें जीती। नागपुर और पांच अन्य जिला परिषद के लिए चुनाव मंगलवार को हुए थे और परिणाम बुधवार को घोषित किये गए। 

भाजपा ने 15 सीटें जबकि शिवसेना को एक सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 57 सीटें, राकांपा ने 21, भाजपा ने 25, शिवसेना ने सात और निर्दलीयों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस दोनों ही नागपुर इलाके से आते हैं। ऐसे में यह चुनाव बीजेपी के साख का सवाल भी था।

कांग्रेस पार्टी की इस जीत के बाद पार्टी के नेता मुकुल वासनिक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, आरएसएस के हेडक्वॉर्टर वाले नागपुर में लोगों ने जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को जमकर वोट किया है। बीजेपी को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। बेहतर विकल्प के लिए देश का मूड सच में बदल रहा है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीनागपुरशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां