कांग्रेस सांसद का दावा : भाजपा के 45 सांसदों की राजनीतिक वंशवाद की पृष्ठभूमि

By भाषा | Published: September 22, 2021 07:45 PM2021-09-22T19:45:02+5:302021-09-22T19:45:02+5:30

Congress MP's claim: Background of political dynasty of 45 BJP MPs | कांग्रेस सांसद का दावा : भाजपा के 45 सांसदों की राजनीतिक वंशवाद की पृष्ठभूमि

कांग्रेस सांसद का दावा : भाजपा के 45 सांसदों की राजनीतिक वंशवाद की पृष्ठभूमि

नयी दिल्ली, 22 सितंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रिपुना बोरा ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा में 45 ऐसे सांसद हैं जिनकी राजनीतिक वंशवाद की पृष्ठभूमि है तथा यह संख्या किसी भी पार्टी के मुकाबले ज्यादा है।

बोरा ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ऐसी धारणा पैदा करती है कि उसके यहां परिवारवाद नहीं है और वह विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाती है।

उन्होंने एक बयान में दावा किया कि भाजपा के दोनों सदनों के 388 सांसदों में करीब 45 ऐसे संसद सदस्य हैं जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार और वंशवाद से ताल्लुक रखते हैं।

बोरा ने कहा कि कांग्रेस में ऐसे सिर्फ छह सांसद हैं और इनमें से दो लोगों का ताल्लुक गांधी-नेहरू परिवार से है।

उन्होंने 27 परिवारों का उल्लेख किया और कहा कि इनके दो या इससे अधिक लोग मौजूदा समय में भाजपा या उसकी सरकारों में अलग अलग पदों पर हैं या अतीत में रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MP's claim: Background of political dynasty of 45 BJP MPs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे