लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ओलंपिक पदक विजेताओं पर विवादास्पद बयान, चीन को लेकर कह दी ये बात 

By अभिषेक पारीक | Updated: August 5, 2021 19:43 IST

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लेकर के एक विवादास्पद बयान दिया है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। थरूर ने कहा कि हम ओलंपिक कांस्य पदक जीतने की खुशी मनाते हैं, वहीं चीनी सिल्वर मेडल जीतने पर आलोचना करते हैं। थरूर ने एक खबर भी शेयर की है, जिसमें चीन के खिलाड़ियों के सिल्वर मेडल जीतने के बाद की स्थिति के बारे में बताया है। 

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लेकर के एक विवादास्पद बयान दिया है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। कई बार पहले भी थरूर के बयानों को लेकर विवाद होते रहे हैं।

हालिया मामलों में थरूर ने कहा है कि हम भारत में कभी कभार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने की खुशी मनाते हैं, वहीं चीनी अल्ट्रोनेशनलिस्ट सिल्वर मेडल जीतने पर अपने खिलाड़ियों की आलोचना करते देखें। 

अपने ट्वीट के साथ ही शशि थरूर ने बीबीसी की एक ऑनलाइन न्यूज पोस्ट की है। जिसमें बताया गया है कि चीन के खिलाड़ियों पर प्रदर्शन का जबरदस्त दबाव है। साथ ही खबर में चीन के खिलाड़ियों को हार के बाद देशद्रोही के रूप में देखा जा रहा है और उनकी आलोचना की जा रही है। जिसके बाद ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तक ने देश से माफी मांगी है। 

blockquote class="twitter-tweet">

As we in India celebrate the occasional bronze medal at the #Olympics, look at the Chinese ultranationalists denouncing their athletes for winning silvers! https://t.co/KrQSGhQDAA

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 5, 2021 बीबीसी ने बताया है कि अति राष्ट्रवादी भीड़ के लिए ओलंपिक पदक हारना देशद्रोह के समान है और ओलंपिक पदकों की संख्या बढ़ाना खेल से कहीं ज्यादा हो गया है। 

टोक्यो ओलंपिक के मिश्रित युगल टेबल टेनिस में चीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था, जिसके बाद महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी लियू शिवेन ने माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने मुझे लगता है कि मैंने टीम को विफल कर दिया है। इसके लिए उन्होंने खेद भी जताया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। 

जापान के खिलाफ उनकी इस हार को चीन के राष्ट्रवादी पचा नहीं पा रहे हैं। चीन की माइक्रोब्लोगिंग वेबसाइट वीबो पर कई लोगों ने इस जोड़ी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र को विफल कर दिया है। वहीं कई लोगों ने इसे लेकर के रैफरी को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने सहित कई दावे किए हैं।  

टॅग्स :शशि थरूरटोक्यो ओलंपिक 2020चीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे