लाइव न्यूज़ :

Congress President Poll: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया किस कारण से लड़ रहे हैं अध्यक्ष पद का चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2022 18:02 IST

मल्लिकार्जुन ने कहा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे नामांकन का समर्थन किया है। पार्टी के कई नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हीं के प्रोत्साहन से मैं आज चुनाव लड़ रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, पार्टी के कई नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिएखड़गे ने कहा, अब कोई G23 शिविर नहीं है, एकजुट होकर लड़ रहे हैं चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि वह किस कारण से पार्टी का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस सांसद के मुताबिक वह कांग्रेस की विचारधारा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेताओं की यह इच्छा थी कि जब गांधी परिवार को कोई सदस्य चुनाव (कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव) नहीं लड़ना चाहता है तो किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने के लिए, भाजपा और आरएसएस के उसूलों को रोकने के लिए हमें कुछ न कुछ करना पड़ेगा। 

उन्होंने आगे कहा, उन्हीं नेताओं ने मुझे कहा कि आप इस चुनाव में एक उम्मीदवार के रूप में खड़े हो जाइए। इस दृष्टि से मैं चुनाव लड़ रहा हूं। दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के शीर्ष पद के लिए हो रहे चुनाव की रेस में आखिरी वक्त पर आए। उनसे पहले दिग्विजय सिंह का नाम सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने बाद में खड़गे का प्रस्तावक बनने का ऐलान कर दिया। 

मल्लिकार्जुन ने कहा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे नामांकन का समर्थन किया है। पार्टी के कई नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हीं के प्रोत्साहन से मैं आज चुनाव लड़ रहा हूं। वहीं उनके अपोजिट चुनावी मैदान में उतरे शशि थरूर जो कि जी23 के सदस्य के रूप में देखे जाते हैं। उनको लेकर खड़गे ने कहा, अब कोई G23 शिविर नहीं है। सभी नेता के एकजुट रहने और भाजपा-आरएसएस के खिलाफ लड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। यही कारण है कि वे मेरा समर्थन कर रहे हैं। 

वहीं नागपुर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने एकबार फिर से पार्टी में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा, हम दुश्मन नहीं हैं, यह युद्ध नहीं है। यह हमारी पार्टी के भविष्य का चुनाव है। खड़गे जी कांग्रेस पार्टी के टॉप 3 नेताओं में आते हैं। उनके जैसे नेता बदलाव नहीं ला सकते और मौजूदा व्यवस्था को जारी रखेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीद के मुताबिक बदलाव लाऊंगा। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेशशि थरूरकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप