लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद मेरी सीट की तरफ आए, कागज छीनने का प्रयास किया, मुझ पर हमले की कोशिश की: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:04 IST

सदन में आज उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रश्नकाल में राहुल गांधी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके ‘डंडे’ वाले बयान को ‘अजीबोगरीब’ बताते हुए उसकी निंदा की। जिसके बाद कांग्रेस के एक सदस्य हषवर्धन के पास पहुंच गये।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी के खिलाफ राहुल की भाषा अत्यंत निंदनीय थी।एक पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अभद्र भाषा के लिए आज लोकसभा में उनकी निंदा कर रहे थे तो कांग्रेस के सांसद उनकी सीट के पास आकर उन पर हमले का तथा कागज छीनने का प्रयास करने लगे।

सदन में आज उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल में राहुल गांधी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके ‘डंडे’ वाले बयान को ‘अजीबोगरीब’ बताते हुए उसकी निंदा की। जिसके बाद कांग्रेस के एक सदस्य हषवर्धन के पास पहुंच गये।

हर्षवर्धन ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के बयान के लिए उनकी निंदा की तो कांग्रेस सांसद मेरी सीट के पास आए और उन्होंने मुझ पर हमला करने और मुझसे कागज छीनने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ राहुल की भाषा अत्यंत निंदनीय थी। एक पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि राहुल को माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी जी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी जी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। प्रश्नकाल के दौरान राहुल जी के सवाल का जवाब देने से पहले मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं उनसे उनकी करनी के लिए पश्चाताप करने का आग्रह करूं। ’’

इससे पहले सदन में प्रश्नकाल के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले वह प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता की एक टिप्पणी पर बयान देना चाहेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि छह महीने बाद देश के युवा नरेंद्र मोदी को डंडे मारेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह गांधी के ‘अजीबोगरीब’ बयान की स्पष्ट शब्दों में निंदा करते हैं। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए। वह दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर आक्रामक अंदाज में उन्हें हाथ दिखाने लगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस