लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का दावा, नीतीश ही होंगे महागठबंधन के सीएम

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 11:47 IST

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन टूटने के कगार पर है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। जदयू के विधायक और सांसद सीएम नीतीश के आवास पर बैठक कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारीकांग्रेस विधायक का दावा, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएमराजद नेता भी कर रहे हैं लालू यादव के घर बैठक

पटना: बिहार में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे हैं। उधर राजद के नेता भी पटना में पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे हैं। लालू प्रसाद यादव के आवास पर वामपंथी दलों के विधायक भी  बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा से गठबंधन तोड़कर  राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना सकते हैं।

 

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन में अनबन की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही हैं लेकिन जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता है। 

नीतीश कुमार के आवास पर चल रही बैठक के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भाजपा से रिश्ता तोड़ एक बार फिर महागठबंधन में जाने के फैसले से संबंधित है। एक अणे मार्ग में स्थित मुख्यमंत्री आवास में चल रही बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार की राजनीति के लिहाज से इसे काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले सोमवार को जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि ये बैठक आरसीपी सिंह के पार्टी से बाहर होने के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। ललन सिंह ने कहा था कि इस बैठक में विधायकों और सांसदों की राय जानने का प्रयास किया जाएगा।

जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई थी लोकिन ऐसी कोशिश करने वाले लोग सफल नहीं हुए। हालांकि कौशलेंद्र कुमार ने किसी का नाम नहीं लिया

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस