लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस MLA ने अध्यक्ष पात्रो को दी ‘फ्लाइंग किस’,कहा- सर, क्या आप खुश हैं

By भाषा | Updated: November 19, 2019 20:02 IST

बाहिनीपति ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फ्लाइंग किस उनके लिए मेरी सराहना थी क्योंकि उन्होंने मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़े इलाकों के लिए चिंता जतायी थी।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘मैं पहला सवाल करने के लिए सदन के 147 सदस्यों में से मुझे मौका देने के लिए अध्यक्ष का आभारी हूं।’’विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

ओडिशा विधानसभा में उस समय ठहाकों की आवाज गूंजी जब कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने की अनुमति मिलने के बाद अध्यक्ष एस एन पात्रो को ‘फ्लाइंग किस’ दी।

जेयपोर से विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका पात्रो का अपमान करने का इरादा नहीं था और उन्होंने अध्यक्ष की ओर आभार जताने के लिए ऐसा किया। वह सदन में पहले सदस्य थे जिनसे सवाल पूछने के लिए कहा गया। बाहिनीपति ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फ्लाइंग किस उनके लिए मेरी सराहना थी क्योंकि उन्होंने मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़े इलाकों के लिए चिंता जतायी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहला सवाल करने के लिए सदन के 147 सदस्यों में से मुझे मौका देने के लिए अध्यक्ष का आभारी हूं।’’ विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक पिछले सप्ताह भी सुर्खियों में रहे जब वह शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास गए और उनसे पूछा, ‘‘सर, क्या आप खुश हैं?’’

पटनायक ने भी फौरन जवाब दिया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं।’’ बीजद अध्यक्ष इस साल की शुरुआत में अपने चुनाव अभियानों के दौरान मतदाताओं से अक्सर पूछते थे कि क्या वे खुश हैं। यह वाक्यांश राज्य में इतना लोकप्रिय हुआ कि ‘क्या आप खुश हैं?’ लिखी हुई टी-शर्ट ऑनलाइन बिकने लगी। 

टॅग्स :ओड़िसाकांग्रेसनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब