लाइव न्यूज़ :

गुजरात विवाद: अल्पेश ठाकोर ने किया बेकसूर होने का दावा, यूपी-बिहार के सीएम को पत्र लिख बताई ये बात

By भाषा | Updated: October 10, 2018 20:22 IST

गुजरात में चौदह महीने की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 सितंबर को बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गयी थी। बच्ची ठाकोर समुदाय से है।

Open in App

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर: गुजरात में हिंदी भाषी प्रवासियों पर हमले को लेकर आलोचनाओं से घिरे कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा एवं दावा किया कि वह या उनका संगठन हिंसा में शामिल नहीं है जिसकी वजह से लोग जा रहे हैं।गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। इन हमलों के सिलसिले में दर्ज कुछ प्राथमिकियों में भी इस संगठन का नाम है। चौदह महीने की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 सितंबर को बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गयी थी। बच्ची ठाकोर समुदाय से है।

गुजरात से जाने वाले ज्यादातर प्रवासी यूपी-बिहार के 

अल्पेश ठाकोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है और दोनों ही चिट्ठियों का मजमून एक ही है। गुजरात से जाने वाले ज्यादातर प्रवासी इन्हीं दोनों राज्यों से हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह केवल बलात्कार पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीतक रंग दे दिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अफवाहों पर आंख बंद कर विश्वास कर रहे हैं और गुजरात से जा रहे हैं, तथा हमले सुनियोजित साजिश हैं।

टॅग्स :गुजरातबिहारउत्तर प्रदेशनितीश कुमारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत