लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सदस्य ने करतारपुर के प्रसाद को खोजी कुत्तों के सूंघने का मुद्दा लोकसभा में उठाया, रोक की मांग की

By भाषा | Updated: December 11, 2019 17:01 IST

बिट्टू ने कहा कि करतारपुर कोरिडोर खोलकर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया। लेकिन मुझे दुख होता है कि वहां से लौटने वाले लोग हमारी सरकार की बजाय पाकिस्तान की तारीफ करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर साहिब से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के प्रसाद को सुरक्षा जांच के तहत खोजी कुत्तों से सुंघवाया जाता हैबिट्टू ने कहा कि करतारपुर कोरिडोर खोलकर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया।

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि करतारपुर साहिब से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के प्रसाद को सुरक्षा जांच के तहत खोजी कुत्तों से सुंघवाया जाता है और इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

बिट्टू ने कहा कि करतारपुर कोरिडोर खोलकर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया। लेकिन मुझे दुख होता है कि वहां से लौटने वाले लोग हमारी सरकार की बजाय पाकिस्तान की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ‘नगर कीर्तन’ ले जाए जाने के दौरान सीमा पर पालकी से ‘गुरुग्रंथ साहिब’ को उतारा गया।

करतारपुर से वापस आने वालों के प्रसाद को खोजी कुत्ते सूंघते हैं। सुरक्षा जांच जरूरी है, लेकिन प्रसाद को इससे अलग रखी जाना चाहिए। भाजपा के विनोद सोनकर ने चीन की कंपनी हुवेई से जुड़ा मुद्दा उठाया और कहा कि इस पर दुनिया भर में सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि यह चीन की सेना के लिए काम करती है।

इसके उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने पंजाब में एड्स के बढ़ते मरीजों का मुद्दा उठाया और कहा कि इसको लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस की माला राय, भाजपा की लॉकेट चटर्जी और अजय मिश्रा, कांग्रेस के एमके राघवन और कई अन्य सदस्यों ने अलग अलग मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकरतारपुर साहिब कॉरिडोरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस