लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग पर मेघालय विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:36 IST

Open in App

शिलांग, 29 नवंबर मेघालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष मेतबा लिंगदोह से मुलाकात की और अपने उन 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की, जो हाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे। कांग्रेस के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख और लोकसभा सदस्य विंसेंट एच पाला के नेतृत्व में, कांग्रेस विधायक दल के नेता अम्परिन लिंगदोह और दो अन्य विधायकों ने दलबदल विरोधी कानून के तहत पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित 12 विधायकों में से प्रत्येक को अयोग्य ठहराने के लिए अध्यक्ष को याचिकाएं सौंपी।

अम्पारीन ने 12 याचिकाओं में कहा, ‘‘विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है कि मेघालय विधानसभा सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्य ठहराने) नियम, 1988 के नियम सात के तहत अनिवार्य रूप से प्रक्रियात्मक उपाय करने की कृपा करें।’’

संगमा और कांग्रेस के 11 अन्य विधायकों ने 25 नवंबर को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में अध्यक्ष को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया था।

वर्ष 2018 के चुनावों के बाद कांग्रेस को 60 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटें मिली थीं। हालांकि, तीन विधायकों के निधन और एक के एनपीपी में शामिल होने से यह संख्या घटकर 17 रह गई। इनमें से 12 पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब