लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: एग्जिट पोल के बाद भाजपा में उत्साह, कांग्रेस ने कहा- वास्तविक परिणाम कहीं अलग होंगे

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:54 IST

रविवार शाम को आए तमाम एग्जिट पोल का सार यही है कि राजस्थान में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा पांच सीटें मिलेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गयी थीं। अलग अलग एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य की 20 से 25 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो बहुत दशकों बाद राज्य में ऐसा परिणाम देखने को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देक्योंकि आमतौर पर राज्य में जिसकी सरकार होती है, लोकसभा चुनाव में भी उसका ही दबदबा रहता है।पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकताओं व मीडिया का जमावड़ा लगा रहा।

एग्जिट पोल के परिणाम से राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि चुनाव के वास्तविक परिणाम कहीं अलग होंगे। राज्य में लोकसभा की 25 सीटों के लिए मतगणना भी 23 मई को होनी है।

रविवार शाम को आए तमाम एग्जिट पोल का सार यही है कि राजस्थान में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा पांच सीटें मिलेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गयी थीं। अलग अलग एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य की 20 से 25 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो बहुत दशकों बाद राज्य में ऐसा परिणाम देखने को मिलेगा।

क्योंकि आमतौर पर राज्य में जिसकी सरकार होती है, लोकसभा चुनाव में भी उसका ही दबदबा रहता है। एग्जिट पोल के बाद सोमवार का दिन भाजपा कार्यकताओं के लिए उत्साह भरा रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकताओं व मीडिया का जमावड़ा लगा रहा।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों की बैठक ली। वहीं कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में अपेक्षाकृत शांति दिखी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। एक कांग्रेस कार्यकर्ता राशिद खान ने एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त पर कहा, 'नतीजे आने दीजिए तब पता चलेगा।' राज्य में भाजपा की किसी लहर को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ' एग्जिट पोल की सच्चाई सबको पता है। राज्य में कांग्रेस जीतेगी और यह बात 23 तारीख को सामने आ जाएगी।'

वहीं एक अन्य कार्यकर्ता ने मुस्कारते हुए कहा,‘ चिंता मत करिए हम जीत रहे हैं।’ उधर एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साह में हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनका यह उत्साह उनके चेहरे व हावभाव में नजर भी आया।

भाजपा विस्तारक योजना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जिस दिन लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई थी उसी दिन से लोग कहने लगे थे कि ‘‘आयेगा तो मोदी ही। यानी लोगों ने मन बना लिया था।’’ भाजपा के एक कार्यकर्ता ज्योति किशोर ने मोदी को ‘जननेता’ बताते हुए कहा कि मोदी के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ही नहीं, जनता ने भी वोट मांगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानइंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप