लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाया वाररूम, गठबंधन की संभावना से किया इनकार

By भाषा | Updated: January 4, 2020 04:53 IST

चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वाररूम तैयार किया है। इस वाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी। चोपड़ा ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कुछ खबरों में कहा गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर सकती हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी।

चोपड़ा ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कुछ खबरों में कहा गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर सकती हैं।

पिछले साल लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दोनों पार्टियों में लंबी बातचीत हुई थी, हालांकि सीटों के तालमेल पर बात नहीं बन पाई।

चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वाररूम तैयार किया है। इस वाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।’’

चोपड़ा ने फिर दोहराया कि दिल्ली के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक राहत पैकेज दिया जाएगा व शीला दीक्षित पेन्शन योजना के अन्तर्गत पेन्शन राशि को कांग्रेस शासन आने के बाद 5000 प्रति माह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है दिल्ली में ओल्ड ऐज होम की जरुरत ही न पड़े। दिल्ली में फरवरी की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप