लाइव न्यूज़ :

मृतक किसानों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय मदद मुहैया कराएगा कांग्रेस विधायक दल: हुड्डा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जनवरी हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस विधायक दल केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक किसान के परिजन को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक परिवारों की मदद के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से भी वित्तीय मदद मुहैया कराने और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना सरकार की जिम्मेदारी है क्योंकि उसके अड़ियल रवैये और असंवेदनशीलता के कारण लोगों की जान गई है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, ''ऐसे हालात में सरकार को बिना देरी किये प्रभावित परिवारों की मदद के लिये आगे आना चाहिये। अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो जब भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब यह काम किया जाएगा।''

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह