लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली से खुश नहीं हैं पार्टी नेता, मौका मिलते ही उठाएंगे आवाज़, जानिए सबकुछ

By शीलेष शर्मा | Updated: December 15, 2020 20:47 IST

कांग्रेस के अंदर बदलाव को लेकर भड़की आग को तो पार्टी ने कुछ भावनात्मक रूप से और कुछ बल प्रयोग से दबा दिया लेकिन चिंगारी बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यसमिति की बैठक में मुख्य मुद्दा 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से लिखी गई चिट्ठी बन गई थी।कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, विवेक तन्खा जैसे नेता पत्र लिख चुके हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व और उसकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाने वाले पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एक बार फिर लामबंद हो रहे हैं।

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार इन नेताओं ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने पर विचार कर रहे हैं,ताकि उनको पार्टी के ताज़ा हालातों से रूबरू कराया जा सके। दरअसल यह नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को उनके सिपहसालारों के साथ स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

वे चाहते हैं कि सोनिया गांधी पार्टी में सामूहिक नेतृत्व को पार्टी चलाने की ज़िम्मेदारी सौंपे अथवा वे पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को चाहे वह राहुल गाँधी ही क्यों हों अध्यक्ष का पद सौंप कर एक समूह गठित करें जो पार्टी का संचालन करे। 

ग्रुप 23 के एक नेता ने अनौपचारिक बातचीत में स्वीकार किया कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी के आगे बढ़ने की उम्मीद कार्यकर्ताओं को नहीं दिख रही हैं क्योंकि राहुल ना तो किसी वरिष्ठ नेता से सलाह लेते हैं और न ही चर्चा करते हैं।  उनकी चारों ओर  जो लोग घिरे हुए हैं उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। 

पार्टी के नेता चाहते हैं कि राहुल पार्टी का नेतृत्व करें लेकिन लगातार पार्टी की चुनाव में हो रही पराजय और हाल के दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं में बनी निराशा यह बताती है कि  राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीधा संवाद न होने से दुखी हैं। 

पिछले दिनों जब कार्य समिति की बैठक में 23 नेताओं द्वारा लिखे पत्र पर चर्चा  हुई थी उसमें संकेत दिए गए थे कि  नेतृत्व अपनी कार्यशैली में सुधार करेगा लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया है।  पार्टी में चुनाव कराने की बात भी आधार में लटकी पड़ी है। 

इस नेता का मानना था कि कार्य समिति का विधिवत चुनाव हो ताकि ज़मीन से जुड़े नेता पार्टी को दिशा दे सकें। इस नेता ने यह भी खुलासा किया कि  ग्रुप 23 अब 23 नेताओं का ग्रुप नहीं है, इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों के नेता जुड़ चुके हैं जिनको लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी को यह समूह अपनी भावना से अवगत कराने की बात सोच रहा है। यह सही है कि पार्टी गंभीर संकट का सामना कर रही है लेकिन उसे उबारने की ज़िम्मेदारी भी पार्टी के नेताओं के साथ साथ पार्टी नेतृत्व की भी है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे