लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का इस्तीफा रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं के सामूहिक इस्तीफे का दौर जारी, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 28, 2019 17:31 IST

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद पार्टी नेता उन्हें मनाने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में संगठन के स्तर पर इस्तीफों का दौर जारी है।मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में संगठन के स्तर पर इस्तीफों का दौर जारी है। गुरुवार रात को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तन्खा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी और पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से संगठन में आमूलचूल परिवर्तन लाने की भी अपील की। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

गुरुवार को विवेक तन्खा के इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश लिलोठिया, तेलंगाना कांग्रेस उपाध्यक्ष पूनम प्रभाकर और हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के इस्तीफे राहुल गांधी का इस्तीफा रोकने के लिए कराए जा रहे हैं। इन नेताओं ने अपने इस्तीफे में माना कि राहुल गांधी को अपनी टीम के चयन के लिए मुक्तहस्त दे देना चाहिए। इसके अलावा तीन सचिवों ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है।

दिल्ली कांग्रेस की कमेटियां भंग

कांग्रेस कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली की सभी 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया है।

मरकाम छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश बघेल के स्थान पर मरकाम की नियुक्ति की है।

दिल्ली के नेताओं के साथ राहुल की बैठक

दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार को पार्टी नेता पीसी चाको, शीला दीक्षित, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, महाबल मिश्रा और अरविंदर लवली उनसे मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील