लाइव न्यूज़ :

हार्दिक, दीपेंद्र समेत कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए पहुंचाईं दूध, फल और सब्जियां

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कई अन्य नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए सोमवार को दूध, फल और सब्जियां पहुंचाईं।

गुजरात से बाहर निकलने की कानूनी पाबंदी के कारण पटेल ने अपने कुछ समर्थकों के माध्यम से दूध, फल और सब्जियां सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसानों तक पहुंचाईं।

हार्दिक पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘कानूनी विवशता के चलते मैं किसानों के बीच नहीं पहुंच पाया, लेकिन मेरी भावनाएं और समर्थन उनके साथ है।’’

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने टिकरी बॉर्डर पर मौजूद किसानों से मुलाकात की। उनके समर्थकों ने किसानों के बीच गर्म दूध बांटें।

हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘आज फिर से टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया और अन्नदाता की सेवा में लगे साथियों का धन्यवाद किया। ठंड को देखते हुए आज शाम से दोनों बॉर्डर पर किसानों के लिए गर्म दूध का इंतज़ाम किया गया।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने कहा, ‘‘सिंघु बॉर्डर पर युवा कांग्रेस की लंगर सेवा लगातार जारी है। जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!