लाइव न्यूज़ :

पटना: खान सर के वायरल वीडियो को कांग्रेस नेता ने बताया निहायती ही घटिया, ट्वीट कर गिरफ्तारी की मांग की

By आजाद खान | Updated: December 5, 2022 12:41 IST

ऐसे में इस वीडियो को रि-ट्वीट करते सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है, "घटिया निहायत ही घटिया - इसे गिरफ़्तार करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देआजकल पटना के खान सर का पुराना वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने खान सर के वीडियो को निहायती ही घटिया बताया है और गिरफ्तारी की मांग की है।

पटना: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने एक वीडियो ट्वीट को रि-ट्वीट किया है जिसमें पटना के चर्चित खान क्लास में एक ऐसा उदाहरण देते है जिससे विवाद छिड़ जाता है। आपको बता दें कि यह वीडियो पुराना है और पहले भी इसे लेकर विवाद हो चुका है। 

ऐसे में जहां कक्षाओं में 'इस्लामोफिक गालियों' की कई घटनाएं सामने आ रही है, खान सर का यह पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर लोग खान सर की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है देश के जाने-माने टीचर खान सर एक क्लास ले रहे है जिसका वीडियो भी बन रहा है। क्लास में वह द्वंद्व समास पढ़ा रहे है और कह रहे है कि कुछ शब्द ऐसे होते है जिसके दो अर्थ होते है। इसे समझाने के लिए वह एक उदाहरण देते है। 

उदाहरण में वे कहते है कि मान लीजिए की सुरश विमान उड़ा रहा था तो ऐसे में इसका मतलब एक होता है और वहीं अगर यह कहा जाए कि अब्दुल विमान उड़ा रहा था तो इसका मतलब दूसरा हो जाता है। खान सर द्वारा इस तरीके से मजाकिया अंदाज में पढ़ाने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और अब फिर ये वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर लोग खान सर की गिरफ्तारी की बात कर रहे है। 

आखिर क्यों वीडियो आया विवादों के घेरे में

दरअसल, खान सर ने इस वीडियो में 'सुरेश' और 'अब्दुल' के नाम को लेकर उदाहरण दिया है। ऐसे में इस उदाहरण को दो समुदाय से जोड़ कर देखा जा रहा है और इसे शिक्षा में बढ़ रहे किसी एक धर्म विशेष को नीचा दिखाना और उस धर्म के लोगों को भविष्य में घटी घटनाओं से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

आपको बता दें इससे पहले भी खान सर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लग चुका है जब रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट निकले थे और इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं इस घटना से पहले मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक क्लास में ऐसी ही एक घटना घटी थी जहां पर एक टीचर ने छात्र को 'आतंकवादी' कहा था। इस घटना को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। 

सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा

इस पुराने वीडियो को पहेल लेखक अशोक कुमार पाण्डेय के ट्वीट किया है और लिखा है, "इसे नीचता की हद कहते हैं। ऐसे लोग शिक्षा का धंधा करते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले घटिया धंधेबाज हैं। इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए।" 

ऐसे में इस वीडियो ट्वीट को फिर से रि-ट्वीट करते सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है, "घटिया निहायत ही घटिया - इसे गिरफ़्तार करना चाहिए और जो अट्टहास कर रहे हैं इनकी भद्दी बेहूदा बातें सुन कर उनको सोचना चाहिए - कि क्या बन रहे हैं हम?" 

टॅग्स :बिहारपटनाSupriya Shrinet
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष