लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज, बोले-हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात सुना दो

By शीलेष शर्मा | Updated: June 27, 2021 22:13 IST

प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर व्यंग्य कसते हुए हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मन की बात को लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने कहा कि पहले वैक्सीन पहुंचा दो, फिर मन की बात सुना दो। किसानों और उनकी परेशानियों को लेकर एक वीडियो भी ट्वीट किया है। 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर व्यंग्य कसते हुए हमला बोला। राहुल ने  ट्वीट किया 'बस हर देशवासी तक वैक्सीन  पहुंचा दो , फिर चाहे मन की बात भी सुना दो।'

दरअसल राहुल है ये ट्वीट उस समय आया जब प्रधानमंत्री मोदी अपने 'मन की बात' की 78वीं कड़ी में लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे रहे थे।  मन की बात में उन्होंने लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर पैदा हो रही आशंकाओं को दूर करने के भरपूर कोशिश की ताकि वैक्सीन को लेकर लोगों में केई भ्रम न रहे।  

कांग्रेस चला रही अभियान

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समूचे देश में टीकाकरण को लेकर पहले से ही जागरूकता अभियान चला रही है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपनी बैठक में सोनिया गांधी पहले ही हिदायत दे चुकी हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए हर नागरिक का टीकाकरण कराया जाए और कांग्रेस उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए।  

किसानों को लेकर वीडियो जारी किया

मन की बात पर व्यंग्य करने के साथ राहुल ने आज एक वीडियो भी ज़ारी किया जिसमें किसानों के आंदोलन और उनकी परेशानियों का ज़िक्र किया गया है। वीडियो के साथ राहुल ने ट्वीट किया कि किसानों के आंदोलन को 200 दिन हो चुके हैं, वे अपने जीवन यापन को सुरक्षित रखने के लिए काले कानूनों को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। खेती पर खर्चे बढ़ रहे हैं और आमंदनी कम हो रही है। बावजूद इसके सरकार की नीतियां किसानों की चिंता को लेकर गंभीर नहीं है। 

टॅग्स :राहुल गांधीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos