लाइव न्यूज़ :

विधायक पद से इस्तीफे के बाद कोलकाता पहुंचे कांग्रेस नेता लौरेंको, टीएमसी में शामिल होने की संभावना

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:03 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको सोमवार सुबह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शाम को कोलकाता पहुंचे और उनके तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने की संभावना है।

गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लौरेंको का कोलकाता हवाई अड्डे पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने स्वागत किया।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''वह आज रात हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होंगे।''

लौरेंको ने आज गोवा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है।

कांग्रेस ने लौरेंको के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वासघात करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और लौरेंको के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें ''उचित सबक'' सिखाएंगे।

कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू