कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय का 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हुआ निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

By फहीम ख़ान | Published: November 8, 2022 06:22 PM2022-11-08T18:22:59+5:302022-11-08T18:29:03+5:30

महाराष्ट्र में जारी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब यात्रा में कांग्रेस के झंडे को बुलंद कर रहे अखिल भारतीय सेवादल कांग्रेस के महासचिव कृष्णकुमार पांडेय का हृदयगति थम जाने के कारण निधन हो गया।

Congress leader Krishna Kumar Pandey died during 'Bharat Jodo Yatra', Rahul Gandhi paid tribute | कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय का 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हुआ निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कृष्ण कुमार पांडेय को नमन करते हुए राहुल गांधी

Highlightsमहाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का माहौल हुआ गमगीन, वरिष्ठ नेता केके पांडेय का हुआ निधन नागपुर के रहने वाले केके पांडेय कांग्रेस के अखिल भारतीय सेवादल के महासचिव थेकेके पांडेय को जब हार्ट अटैक आया तो उस समय भी वो यात्रा में राष्ट्रीय झंडे को लेकर चल रहे थे

नागपुर:राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब यात्रा में कांग्रेस के झंडे को बुलंद कर रहे कांग्रेस के अखिल भारतीय सेवादल कांग्रेस के महासचिव कृष्ण कुमार पांडेय का हृदयगति थम जाने के कारण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब केके पांडेय को हार्ट अटैक आया तो उस समय भी वो यात्रा में सेवादल के झंडा टुकड़ी का संचालन कर रहे थे।

लेकिन यात्रा में पैदल कुछ दूरी तय करने के बाद केके पांडेय को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद उनके साथ चल रहे अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देखा और उन्हें फौरन एम्बुलंस के जरिये नजदीक के अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कृष्णकुमार पांडे के निधन के बाद यात्रा स्थान पर ही राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद केके पांडेय के शव को पूरे सम्मान के साथ नागपुर स्थित उनके आवास पर भेजा गया। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केके पांडेय की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान उत्तर नागपुर के वैशाली नगर स्थित "केदारधाम" से वैशाली नगर घाट के लिए बुधवार 9 नवंबर की सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी।

केके पांडेय के आकस्मिक निधन से दुखी पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शोक जताते हुए ट्वीट भी किया और कहा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडेय जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।

Web Title: Congress leader Krishna Kumar Pandey died during 'Bharat Jodo Yatra', Rahul Gandhi paid tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे