लाइव न्यूज़ :

असम में एआईयूडीएफ को अपनी गोदी में बिठाकर कांग्रेस बात कर रही है धर्मनिरपेक्षता की: शाह

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:31 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 मार्च असम में एआईयूडीएफ के साथ गठजोड़ करने पर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यह पुरानी पार्टी ‘‘बेशर्मी’’ से धर्मनिरपेक्षता एवं संस्कृति संरक्षण की बात कर रही है जबकि उसने बदरूद्दीन अजमल के संगठन को ‘अपनी गोद में बिठा’ रखा है।

यहां भाजपा के ‘सेल्फी विद डेवलपमेंट’ सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत करने के बाद शाह ने कहा कि भगवा धड़ा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पांच स्तंभों--‘ सुरक्षा और सम्मान’, ‘समृद्धि और जुड़ाव’, ‘संस्कृति और सभ्यता’, ‘शांति और संवाद’ तथा ‘स्वनिर्भरता और आत्मनिर्भरता’ पर भरोसा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ असम चुनाव बस यही सुनिश्चित नहीं करेगा कि भाजपा सत्ता में रहे , बल्कि यह राज्य की संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के संरक्षण की गारंटी देगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से ‘मार्गदर्शक’ की भांति काम करने की अपील करते हुए कहा कि ‘स्वर्णिम असम के निर्माण के अपने मिशन के प्रति जागरूकता फैलाना आपकी जिम्मेदारी है।

सोशल मीडिया अभियान के तहत स्वयंसेवक पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों की पृष्ठभूमि में सेल्फी लेंगे और उसे नेटवर्किंग वेबसाइटों पर डालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर