लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पंजाब को गर्त में ले जा रही है: भाजपा नेता चुग

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राज्य के महाधिवक्ता ए पी एस देओल की ओर से लगाए गए आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोला और उस पर राज्य को ‘‘गर्त’’ में ले जाने का आरोप लगाया।

भाजपा महासचिव तरूण चुग ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है।

देओल ने शनिवार को सिद्धू पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि वह राज्य सरकार के कामकाज में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं और राजनीतिक फायद के लिए उनका कार्यालय ‘‘दुष्प्रचार’’ कर रहा है।

एक दिन पहले ही सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की थी और कहा था कि वह तब तक पदभार नहीं संभालेंगे जब तक देओल को पद से हटाया नहीं जाता और नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के लिए एक समिति गठित नहीं कर दी जाती है।

चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है क्योंकि ‘‘वह अपने आंतरिक संघर्षों में उलझी हुई है’’।

सिद्धू के खिलाफ देओल के आरोपों को गंभीर बताते हुए चुग ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब को इस स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां ड्रग, बालू और शराब माफिया राज्य को नियंत्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी कर सिद्धू संवैधानिक नियमों की कड़ी अवहेलना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार पंजाब को गर्त में लेकर जा रही है और राज्यपाल को संवैधानिक कार्यालयों के कामकाज में राजनीतिक नेताओं की दखलअंदाजी पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।’’

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को पंजाब में भारी विरोध हो रहा है। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब