लाइव न्यूज़ :

आमजन की तकलीफें सुनकर जनता का घोषणा पत्र तैयार कर रही है कांग्रेस : सलमान खुर्शीद

By भाषा | Updated: October 3, 2021 23:56 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अक्टूबर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या और सत्ता जनित अपराध ने उत्तर प्रदेश को अंधेरे में धकेल रखा है, इसीलिए कांग्रेस आमजन के मन, उनकी तकलीफों को सुनकर जनता का घोषणा पत्र तैयार कर रही है।

कांग्रेस मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, खुर्शीद ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा की इच्छानुसार जनता से जुड़कर उनकी समस्याएं जानने व उनको घोषणापत्र में सम्मिलित करने के लिये चुनावी घोषणा पत्र समिति ने पिछले दिनों प्रदेश के 12 मंडलों में सीधे सभी वर्गों के बीच जाकर जमीनी जरुरतों को समझा और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ वर्चुअली संवाद किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के साथ मीडिया, अटेवा व रेलवे कुलियों के प्रतिनिधियों सहित लगभग दो दर्जन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर समिति ने उनकी बतें सुनीं।

खुर्शीद ने आरोप लगाया, ‘‘हर तरफ तबाही बर्बादी के किस्से ही नहीं उसके दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। किसान आंदोलनरत है, बेरोजगार नौजवानों की भाजपा सरकार में पुलिस पिटाई कर रही है, रोजगार घटते जा रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और बच्चियों के साथ दरिंदगी मानवता को शर्मसार कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस एक जिम्मेदार दल है और उसकी सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसके लिये समर्पित रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो