लाइव न्यूज़ :

जयपुर में महारैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेताओं ने ली बैठक

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:02 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर कांग्रेस ने 12 दिसंबर को यहां प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। दिल्ली से आए पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक के बाद माकन ने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित रैली में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘12 तारीख की रैली में हम पूरी ताकत से शामिल होंगे। पूरे देश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। हमारा आलाकमान, हमारे मुख्यमंत्री, कार्यसमिति के सदस्य व सांसदों सहित सभी लोग आएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि यह रैली पहले नयी दिल्ली में होनी थी लेकिन वहां मंजूरी नहीं मिलने के बाद इसे जयपुर में रखा गया है।

माकन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केंद्र में सत्तारूढ़ लोग महंगाई घटाने में विफल रहे हैं। अपने कुछ मित्र पूंजपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगाई को बढ़ाया जा रहा है।’’

माकन ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुदरा मूल्य कम हो रहे हैं और हमारे देश में ये बढ़ते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई कम हो रही है और हमारे देश में बढ़ती जा रही है। उत्पाद शुल्क बढ़ा-बढ़ाकर केंद्र सरकार अपने खजाने भरकर लोगों की जेबें खाली कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। उसके बारे में लोगों को हम जागरूक करेंगे।’’

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी के पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए।

इससे पहले, मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास में हुई। इसमें भी प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘12 दिसंबर को महंगाई हटाओ रैली हो रही है। बड़ा लक्ष्य है। सब मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है।’’

रैली की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल व माकन पहले मुख्यमंत्री गहलोत व डोटासरा के साथ विद्याधर नगर स्टेडियम गए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इस रैली के वास्ते जयपुर को चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे राज्य व देश से इस रैली में लोग आएंगे तथा यह सफल रहेगी।

उन्होंने रैली के लिए दिल्ली में अनुमति न मिलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले समय में जनता उसके घमंड को तोड़ देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम