लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: राज्य कैबिनेट के 'महाकाल लोक' नामकरण पर कांग्रेस को आपत्ति, कहा- मंत्रिमंडल में नाम बदलकर स्कंद पुराण का अपमान किया

By बृजेश परमार | Updated: September 27, 2022 21:32 IST

कांग्रेस ने कहा, प्रदेश कैबिनेट ने "महाकाल वन" का "महाकाल लोक" नाम बदलकर स्कंद पुराण का अपमान किया है। पुराणों से विपरीत छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ने कहा- गलती सुधारने के लिए प्रधानमंत्री को 'स्कंद पुराण' भेजेंगे  कांग्रेस ने कहा- राज्य कैबिनेट ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुराणों का अपमान किया

उज्जैन: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक यहां उज्जैन में संपन्न हुई जिसमें महाकाल कॉरिडोर को लेकर निर्णय हुआ कि उसका नाम महाकाल लोक रखा जाएगा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने इस निर्णय पर गहरी आपत्ति जताई और  माना है कि मध्यप्रदेश कैबिनेट ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुराणों का अपमान किया है।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि "महाकाल वन" ही पौराणिक है, "महाकाल लोक" नाम बदलकर स्कंद पुराण का अपमान मध्य प्रदेश कैबिनेट ने किया है। पुराणों से विपरीत छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा महाकाल के तीर्थ क्षेत्र का नाम का वर्णन और उल्लेख सनातन धर्म के प्रमुख 18 महापुराण में एक "स्कंद पुराण के अवंत्य खंड के अवंती महात्मय में स्पष्ट है। यह तीर्थ क्षेत्र का पौराणिक महत्व है  और  "महाकाल वन" तीर्थ क्षेत्र ही है ,जो 4 कोस तक के दायरे मे है।

उन्होंने आगे कहा कि "महाकाल वन" क्षेत्र पापों का शमन करने वाला है इस तीर्थ क्षेत्र की महिमा पुराणों में वर्णित है। तत्कालीन केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने महाकाल वन क्षेत्र के नाम से ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, श्री महाकाल तीर्थ के विकास के कार्य उस दौर में शुरू हो चुके थे। उद्देश्य भी पौराणिक महत्व का क्षेत्र विकसित करना था किंतु धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए महाकाल तीर्थ क्षेत्र के विकास के कार्यों (कॉरिडोर) का अनावरण कराने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 अक्टूबर को बुलाया जा रहा है और पौराणिक महत्व के महाकाल वन क्षेत्र का नाम बदलकर 'महाकाल लोक 'किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व समस्त मप्र कैबिनेट के द्वारा सनातन धर्म के पौराणिक महत्व के वज़ूद मिटाने का कांग्रेस विरोध करती है क्योंकि यह समूचे विश्व में मौजूद असंख्य महाकाल भक्तों की आस्था पर गहरा आघात है। महापुराणों और उनके रचयिता ऋषि मुनियों के ज्ञान वर्णन का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। 

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा है कि, मप्र कैबिनेट के निर्णय की गलती सुधारने के लिए प्रधानमंत्री को "स्कंद पुराण" भेजा जाएगा अन्यथा आगामी वर्ष में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महाकाल लोक का नाम बदलकर पौराणिक महत्व के "महाकाल वन "ही रखा जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना