लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अपनी गोवा इकाई के मीडिया विभाग को भंग किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:19 IST

Open in App

पणजी, 15 अप्रैल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी गोवा इकाई के संचार एवं मीडिया विभाग को भंग कर दिया है तथा अगले दो हफ्तों के भीतर नयी टीम के गठन का निर्देश दिया है।

कांग्रेस की तरफ से यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार एवं मीडिया विभाग के प्रमुख टैजानो डीमेलो ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा था।

डीमेलो ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगम्बर कामत भाजपा में शामिल हो जाएंगे तथा विधायक एलेक्सियो रेगिनाल्डो लुरेंको अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं पाएंगे।

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने एक आदेश जारी कर कहा कि गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार एवं मीडिया विभाग को भंग किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नयी टीम का दो हफ्ते में गठन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह