लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस तभी उभर सकती है जब....", गुजरात हार पर वीरप्पा मोइली न दी पार्टी को नसीहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2022 16:01 IST

मोइली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहले परखे गए, अच्छी तरह परखे गए तथा समय की कसौटी पर परखे गए नेताओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और कांग्रेस तभी उभर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमोइली ने रविवार को कहा कि गुजरात में पार्टी के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गयाउन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा उन नेताओं का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने इसे पहले सफलता दिलाई हैकहा, गुजरात में नेताओं को निराश किया गया और चीजों में सुधार नहीं हुआ है इस सबक से सीख लेनी चाहिए

बेंगलुरू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि गुजरात में पार्टी के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया, जिसके कारण राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा उन नेताओं का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने इसे पहले सफलता दिलाई है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख बनाने का राज्य में चुनावी लाभ मिला। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ 17 सीट जीतीं, जबकि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में उसने 40 सीट हासिल कीं। 

मोइली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहले परखे गए, अच्छी तरह परखे गए तथा समय की कसौटी पर परखे गए नेताओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और कांग्रेस तभी उभर सकती है। हमने गुजरात में ऐसा नहीं किया।’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात में नेताओं को निराश किया गया और चीजों में सुधार नहीं हुआ है। इस सबक से सीख लेनी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवों और पर्यवेक्षकों को राज्य के नेताओं पर चीजों को ‘‘थोपना’’ नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना चाहिए, आगे बढ़ाना चाहिए और उचित पहचान देनी चाहिए ‘‘ताकि वे पार्टी के लिए हमेशा काम कर सकें।’’ 

मोइली ने कहा, ‘‘पिछली बार, उन्हें बहुत अच्छा परिणाम मिला था (2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीट मिलीं थीं)। उस समय (2017 में गुजरात में) प्रमुख भूमिका में रहे सभी नेताओं को बदल दिया गया। उन्हें उचित सम्मान और पहचान नहीं दी गई।’’ 

(कॉपी भाषा)

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब