लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गोवा के राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

By भाषा | Updated: November 17, 2018 20:10 IST

कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल मृदुला सिन्हा के समक्ष 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत होने का दावा पेश किया है।

Open in App

कांग्रेस ने राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का बहुमत साबित कराने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति की वजह से राज्य सरकार अव्यवस्थित हुई है। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी संसद के आगामी शीतकालीन सत्र और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी इस मुद्दे को उठाएगी। 

उन्होंने कहा कि हम शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रपति पर गोवा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने लिए दबाव बनाएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि कि राज्यपाल और केंद्र की बीजेपी सरकार ने गोवा की जनता के साथ धोखा किया है। 

कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल मृदुला सिन्हा के समक्ष 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत होने का दावा पेश किया है। 

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की गैरमौजूदगी में कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन करना संविधान के साथ खुलेआम धोखा है।

राज्य की बीजेपी सरकार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी, गोमांतक पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है जबकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी है। कांग्रेस कई बार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की गैरमौजूगी में सरकार चलाने पर आपत्ति जता चुकी है।

टॅग्स :कांग्रेसगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब