लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: कांग्रेस ने किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला किया, 'किसान आंदोलन' के बीच राहुल गांधी का वादा

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2024 16:55 IST

राहुल गांधी ने एक्स पर किसानों को संबोधित करते हुए लिखा, "किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है...."

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक्स पर किसानों को संबोधित करते हुए लिखा, किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन हैकांग्रेस नेता ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है'किसान आंदोलन' के बीच कांग्रेस नेता ने किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की बात कही है

नई दिल्ली: 'किसान आंदोलन' के बीच कांग्रेस ने किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का फैसला किया है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर इसकी घोषणा की। कांग्रेस नेता के मुताबिक देश के हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन आयोग के अनुसार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने का फैसला किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। 

राहुल गांधी ने एक्स पर किसानों को संबोधित करते हुए लिखा, "किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।"

गौरतलब है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए लगभग 200 किसान यूनियनों द्वारा आयोजित 'दिल्ली चलो मार्च' के बीच कांग्रेस नेता की गारंटी आई है।

बता दें कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का हिस्सा एक कार्यक्रम में बोलते हुए इसी तरह की गारंटी दी। खड़गे ने कहा था, "अगर कांग्रेस केंद्र में (लोकसभा चुनाव के बाद) सत्ता में आती है, तो वह किसानों के हित में एमएसपी की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी। यह हमारी पहली गारंटी है।"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस