लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की रैली में पुलिसकर्मियों से झड़प, प्रदर्शनकारियों बैरिकेड तोड़ शहीद मीनार ग्राउंड में प्रवेश करने की कोशिश

By भाषा | Updated: March 1, 2020 16:40 IST

माकपा से संबद्ध एसएफआई और डीवाईएफआई ने श्यामबाजार, गरियाहाट, बेहाला, कइखली और एंटाली इलाकों में रैलियां निकालीं। चक्रवर्ती ने कहा, “जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के वक्त भी कोलकाता में ‘वापस जाओ’ के नारे लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल की विपक्षी पार्टियों, कांग्रेस और माकपा ने कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं।द‍ोपहर में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हलकी-फुल्की झड़प हुई थी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दिन के दौरे के खिलाफ पश्चिम बंगाल की विपक्षी पार्टियों, कांग्रेस और माकपा ने कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं। रविवार सुबह शाह के यहां पहुंचते ही काला झंडा और सीएए विरोधी पोस्टर लिए सैकड़ों वामपंथी और कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर प्रदर्शन किया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एस्प्लेनेड इलाके में द‍ोपहर में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हलकी-फुल्की झड़प हुई थी जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ कर शहीद मीनार ग्राउंड में प्रवेश करने की कोशिश की। शाह इस मैदान में एक रैली करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “हालांकि किसी को भी घटना के संबंध में गिरफ्तार नहीं किया गया लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस सख्ती से काम करेगी।” मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने दक्षिणी कोलकाता के संतोषपुर में बड़ी रैली की अगुवाई की जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेकबगान से पार्क सर्कस तक विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाया।

माकपा से संबद्ध एसएफआई और डीवाईएफआई ने श्यामबाजार, गरियाहाट, बेहाला, कइखली और एंटाली इलाकों में रैलियां निकालीं। चक्रवर्ती ने कहा, “जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के वक्त भी कोलकाता में ‘वापस जाओ’ के नारे लगे थे। हम यहां शाह की रैली नहीं होने देंगे। उनका (शाह) यहां स्वागत नहीं है। इन दोनों नेताओं के हाथ गुजरात दंगों में लोगों के खून से सने हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में भी हिंसा के लिए जिम्मेदार है।” माकपा नेता ने शाह की रैली के लिए अनुमति देने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा।

चक्रवर्ती ने कहा, “मोदी और ममता सरकार के बीच की जो समझ है उसी कारण से रैली के आयोजन के लिए अनुमति ऐसे समय में भी दी गई जब 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सिर पर हैं और लाउडस्पीकरों का शोरगुल प्रतिबंधित है। यह शाह के प्रति राज्य सरकार की कृतज्ञता है।”

शाह की रैली में, प्रदेश भाजपा के नेता संसद में संशोधित नागरिकता कानून को पारित कराने के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी जन सभा में उपस्थित रहेंगे। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हमने शहर में केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी तरह के एहतियाती कदम उठा रहे हैं। सभी अहम स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के नये भवन का उद्घाटन भी किया और नड्डा के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ बंद दरवाजे के पीछे बैठकें करेंगे। शाह दक्षिणी कोलकाता में कालीघाट मंदिर भी जाएंगे। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकातापश्चिम बंगालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह