लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी पर तंज, पूछा क्या है मोदी की गारंटी

By धीरज मिश्रा | Updated: January 25, 2024 17:13 IST

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या है मोदी की गारंटी। मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया हैखड़गे ने कहा कि क्या है मोदी की गारंटीक्या 2 करोड़ नौकरियां मिली

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या है मोदी की गारंटी। मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी। क्या 2 करोड़ नौकरियां मिली। हर अखबार के पन्ने पर मोदी की गारंटी लिखी होती है। क्या है मोदी की गारंटी।

खड़गे ने कहा कि पहले के किए वायदे पूरे नहीं किए तो अब फिर से कौन सी गारंटी दे रहे हैं। पहले के वादे की गारंटी दी नहीं अब किस बात की गारंटी देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उन्हें निभाया जाएगा। सुनिए क्या बोल रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

मालूम हो कि पीएम मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम ने बुलंदशहर में संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी सरकार की योजना से वंचित न रहे, इसके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव आ रही है। यूपी में भी लाखों लोग इस गारंटी वाली गाड़ी से जुड़े हैं। आज पूरा देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा करने वाला गारंटी मानता है। पीएम के इसी बयान पर खड़गे ने निशाना साधा है।

मोदी चुनाव का बिगुल नहीं फूंकता

मीडिया में मोदी के इस दौरे को लेकर कहा जा रहा था कि मोदी बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इस पर मोदी ने कहा मोदी तो समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकता रहता है, मोदी को न पहले जरूरत थी न आज जरूरत है और न आगे जरूरत है।

चुनाव का बिगुल फूंकने की। मोदी के लिए तो ये जनता जनार्दन बिगुल फूंकती रहती है और जब जनता बिगुल फूंकती है तो मोदी का अपना समय चुनावी बिगुल फूंकने में नहीं लगना पड़ता। उसका समय तो जनता की सेवा में लगा रहता है।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप