लाइव न्यूज़ :

Raebareli Lok Sabha seat: रायबरेली लोकसभा सीट से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2024 09:50 IST

जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहा है, वहीं विपक्षी दल इंडिया को लगभग 295 सीटें जीतने का भरोसा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है।19 अप्रैल से 1 जून के बीच 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ।उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ। जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहा है, वहीं विपक्षी दल इंडिया को लगभग 295 सीटें जीतने का भरोसा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। रायबरेली पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। राहुल गांधी इस बार उस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी करते रहे हैं। भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार गए थे। 

543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे, जबकि आखिरी चरण 1 जून को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र में एक दुर्लभ तीसरे कार्यकाल की मांग कर रही है।

 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष