लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- ये भाजपा के वफादार सिपाही बन चुके हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 07:29 IST

हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद पर मंगलवार तीखे जुबानी हमले किए। कांग्रेस ने कहा कि ''जलवायु परिवर्तन'' हो गया है और वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ''वफादार सिपाही'' बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया गुलाम नबी आजाद ने कुछ दिन के भीतर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं। हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद पर मंगलवार तीखे जुबानी हमले किए। कांग्रेस ने कहा कि ''जलवायु परिवर्तन'' हो गया है और वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ''वफादार सिपाही'' बन गए हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने टि्वटर पर आजाद का एक वीडियो साझा करते हुए यह टिप्पणी की। इस वीडियो में आजाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं लेकिन राहुल गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं देते।

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “जलवायु परिवर्तन हो गया है और अब ये जनाब भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं।” गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’। 

गुलाम नबी आजाद ने कुछ दिन के भीतर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे और इसकी विचारधारा ‘आजाद’ होगी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि नए राजनीतिक दल का एजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली और लोगों की नौकरी तथा भूमि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नयी पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी।’’

टॅग्स :Jairam RameshGhulam Nabi Azad
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदोस्त अमेरिका और इजरायल नाराज ना हो जाए, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर मौन हैं पीएम मोदी?, कांग्रेस ने कहा-विदेश मंत्री मौन और संसद में अब तक शोक प्रस्ताव तक नहीं रखा

भारतफीका और निराशाजनक?, जयराम रमेश ने कहा-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण पारदर्शी नहीं रहा

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 100 दिन पहले TMC को झटका, कांग्रेस में शामिल राज्यसभा सदस्य मौसम नूर, मालदा से लड़ेंगी इलेक्शन, वीडियो

भारतCWC meet to Bihar: जयराम रमेश ने कहा-तेलंगाना में सितंबर 2023 में सीडब्ल्यूसी की बैठक और 2 माह में कांग्रेस की सरकार, अब बिहार की बारी

भारतमोहन भागवत के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखे लेख?, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया-आरएसएस नेतृत्व को खुश करने के लिए ‘बेताब’

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी