जामिया व शाहीन बाग के बहाने कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे ये सब कर रहे हैं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2020 11:07 AM2020-02-03T11:07:01+5:302020-02-03T11:07:01+5:30
कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे ऐसी बातें कर रहे हैं और सरकार चुप है। दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, फिर भी वे कुछ नहीं कर रहे हैं।
जामिया विश्वविद्यालय के पास कल रात गोलीबारी की घटना पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर हमला किया है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शनकारियों को डराने और धमकाने के लिए सत्ताधारी पार्टी द्वारा एक साजिश है। सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे ऐसी बातें कर रहे हैं और सरकार चुप है। दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, फिर भी वे कुछ नहीं कर रहे हैं।
AR Chowdhury, Congress on last night's firing incident near Jamia University: It's a conspiracy by ruling party to scare & threaten protestors. Ruling party's goons are doing such things & the govt is silent. Delhi is under Union Home Ministry, still they are not doing anything. pic.twitter.com/gdx4mIAEvE
— ANI (@ANI) February 3, 2020
जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। जामिया समन्वय समिति ने (जेसीसी) ने यह जानकारी दी। समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में कहा गया है कि एक बदमाश ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस ने कहा कि वह समिति के दावों की जांच कर रही है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH Delhi: People gather in protest outside Jamia Millia Islamia University following an incident of firing at gate no.5 of the university. 2 scooty-borne unidentified people had fired bullets at the spot. SHO (Station house officer) is present at the spot. Investigation is on https://t.co/EKlxQPBVum">pic.twitter.com/EKlxQPBVum
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1224047019490189312?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2020
Delhi: Students of Jamia Millia Islamia University and others gather outside Jamia Nagar Police station. An incident of firing near gate number 5 of the university, by two scootey-borne unidentified people, was reported earlier tonight. No injuries were reported in the incident. https://t.co/XDlgqxmBQK">pic.twitter.com/XDlgqxmBQK
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1224051557311758336?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2020