लाइव न्यूज़ :

मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- केसरी दलित नहीं बल्कि बनिया थे!

By भाषा | Updated: November 18, 2018 22:42 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के लिए रास्ता बनाने की खातिर पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष केसरी को हटा दिया था।

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवम्बर (भाषा):कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी को दलित बताने तथा शोषित समुदाय से आने संबंधी बयान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि केसरी दलित नहीं थे बल्कि अन्य पिछड़ा वर्ग से आते थे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने छत्तीसगढ़ में मोदी के भाषण पर एक न्यूज रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केसरी दलित नहीं बल्कि बिहार के ओबीसी बनिया थे। हालांकि, मोदी ने कब तथ्यों अथवा सच्चाई को रास्ते में आने दिया है?’’ उन्होंने कहा कि केसरी को सभी ने सम्मान दिया। तिवारी ने बताया, ‘‘1996-1998 के बीच उनके कानूनी मामलों में शामिल होने के नाते मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं।’’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के लिए रास्ता बनाने की खातिर पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष केसरी को हटा दिया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मोदी के बयान के लिए उन पर निशाना साधा।

सुरजेवाला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी,कलराज मिश्र और केशुभाई पटेल का नाम लिखते हुए ट्वीट किया, ‘‘नए झूठ परोसना मोदी जी की आदत बन गई है। अपने आप को देखिए और बताइए कि आपने इन कद्दावर नेताओं के साथ कैसा बर्ताव किया।’’ 

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी कहा कि दिवंगत नेता केसरी बनिया समुदाय से ताल्लुक रखते थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब