लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के संबोधन पर कांग्रेस का हमला, कहा-बातों में दृढ़ निश्चय का अभाव था

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:58 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी ने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह की बातों को दोहराया है

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी ने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह की बातों को दोहराया है और इसको लेकर दृढ़ निश्चय की कमी दिखी कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय स्वैच्छिक था और सभी राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जो बातें की हैं वही बातें गृह मंत्री ने कहीं थीं। उनकी बातों से शायद बड़ी मुश्किल से विश्वास पैदा हो। इस दृढ़ निश्चय का भी अभाव दिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाए।’’ उधर, पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का भाषण मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए था।

एक बार जब संसद ने कुछ पारित कर दिया तो देश को इसके पीछे एकजुट होकर खड़े रहना चाहिए। मतभेद के बावजूद इस फैसले का एक राष्ट्र के तौर पर समर्थन करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों में आशा और विश्वास पैदा किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के निर्णय में कानूनी खामी है। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल