लाइव न्यूज़ :

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर बवाल, काग्रेस  ने कहा- काला जादू, अंधविश्वास के खिलाफ कानून बनाने केन्द्र को भेजेंगे प्रारूप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 28, 2019 06:03 IST

मध्य प्रदेशः प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी अपने बयान में  कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दू धर्म की मूल भावनाओं को भी बुरी तरह ठेस पहुंचाई है. हिन्दू धर्म विश्व का सबसे सहिष्णु धर्म है. 

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा किया जा रहा विरोध थम नहीं रहा है. कांग्रेस ने अब काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की बात कही है. इसके लिए जल्द ही एक प्रारूप बनाकर गृह मंत्री अमित शाह को भेजा जाएगा.

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा किया जा रहा विरोध थम नहीं रहा है. कांग्रेस ने अब काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की बात कही है. इसके लिए जल्द ही एक प्रारूप बनाकर गृह मंत्री अमित शाह को भेजा जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी अपने बयान में  कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दू धर्म की मूल भावनाओं को भी बुरी तरह ठेस पहुंचाई है. हिन्दू धर्म विश्व का सबसे सहिष्णु धर्म है. 

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म रूढ़ियों की बेड़ियों से नहीं बंधा है. वो प्रगतिवादी है, अंधविश्वासी नहीं है. जब सांसद ही इतने अंधविश्वास और अमानवीय रूढ़ियों का पक्षधर हो तो अब समय आ गया है कि देश की संसद ब्लैक मैजिक और सुपरस्टिशन के खिलाफ एक सख्त कानून बनाए. 

साथ ही प्रज्ञा ठाकुर को उस व्यक्ति का नाम भी सार्वजनिक करना चाहिए जिसने मारक शक्ति जैसी भावनाएं भड़काने और वैमनस्य फैलाने की बात की है, ताकि उस व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके. जल्द ही हम देश के गृहमंत्री को इस कानून का प्रारूप तैयार कर भेजेंगे.

टॅग्स :कांग्रेससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव