कांग्रेस ने तीन राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए
By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:57 IST2021-12-23T17:57:17+5:302021-12-23T17:57:17+5:30

कांग्रेस ने तीन राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए
नयी दिल्ली , 23 दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को तीन सचिव नियुक्त किए जो सिक्किम , नगालैंड , त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी के सह - प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक , सरिता लैतफलांग , रंजीत मुखर्जी और तजिंदर पाल सिंह बिट्टू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया।
सरिता और मुखर्जी सिक्किम , नगालैंड और त्रिपुरा में सह - प्रभारी होंगे तथा बिट्टू हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस के सह - प्रभारी होंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।