लाइव न्यूज़ :

Top News: नागरिकता कानून के खिलाफ असम कांग्रेस SC में दायर करेगी याचिका, दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 15:10 IST

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 65,060.30 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार पर टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर में एक फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। 

रविवार दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं :

- नागरिकता पर कांग्रेस की याचिका: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर असम में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी(पीसीसी) के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने रविवार को कहा कि अगले दो-तीन दिनों में पीसीसी की ओर से इस ''असंवैधानिक'' कानून के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

-असम नागरिकता लीड हालात गुवाहाटी, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में लगाए गए कर्फ्यू में रविवार को कुछ घंटों के लिए ढील दी गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

- मालीवाल अस्पताल दिल्ली, बलात्कार के दोषियों को सजा सुनाये जाने के छह महीने के भीतर मृत्युदंड दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रविवार सुबह बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-मोदी पटेल दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वल्लभभाई पटेल को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनकी उत्कृष्ट सेवाओं से हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा।

- बंगाल नागरिकता लीड प्रदर्शन कोलकाता, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के तीसरे दिन प्रदेश के नदिया, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों से हिंसा की छिटपुट खबरें सामने आई‍ हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अर्थ11 मोरिस गैरेज कोलकाता, वाहन विनिर्माता कंपनी मोरिस गैरेज (एमजी) भारत में 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की योजना बना रही है।

-  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 65,060.30 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी।

- वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

-  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार पर टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर में एक फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर